मैने कई बार
उससे कहा
कि सफ़ेद पर सफ़ेद से
मत लिखा करे ,
इस तरह लिखना
कहाँ दिखता है ?
उसका कहना है कि
सवाल लिखने का है
दिखने का ख्याल
एकदम झूटा है,
और सफ़ेद पर
काला लिखना
ठीक भी नही लगता,
सफेद पर तो
सफ़ेद ही लिखा जाता है,
तब कितना भी लिखो
कागज
सफेद रहा आता है.
कवि --क्षमा सागर